मेरठ। क्रांति दिवस के अवसर पर सरगम आर्ट कल्चरल सोसायटी एवं सरगम आर्ट ग्रुप के तत्वावधान में रोडवेज चैंबर ऑफ कॉमर्स में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। कार्यक्रम आयोजक जुनैद फारूकी ने बताया कि इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से अवगत कराना है। कार्यक्रम में हामिद अंसारी, सरदार मंजीत सिंह, दिलशाद मंसूरी, मंसूरुल इस्लाम, नीरज वर्मा, महताब आलम, पूजा सिंघल, रजनीश कौशल, सुनील अग्रवाल, रामबाबू, निशा कश्यप, शालू शर्मा रहीं। संवाद