मेरठ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने रविवार को जीएसटी बचत उत्सव व स्वदेशी अभियान चलाया। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के साथ कैंट विधायक ने डिफेंस बाजार, गंगानगर व सदर बाजार जाकर व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संवाद किया। दुकानों पर जीएसटी से संबंधित स्टीकर लगाए। इस दौरान जीएसटी में हुए बदलाव के लाभ बताए गए। इस अवसर पर अंकित सिंघल, गौरव हुरिया, विजय सोनकर, सुनील दुआ, नेमू पंडित, सनी शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद