एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से संवाद किया। स्रोत : भाजपा।
मेरठ। कैंट विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने पांच करोड़ 35 लाख के कार्यों का शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा आसिफाबाद से गेसूपुर जाने वाले मार्ग पर आबू नाला प्रथम पर ग्राम रैसना राली चौहान पुल के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ किया। जिसमें लागत दो करोड़ तीन लाख रुपये आएगी। इस पुल के लिए लोग 30 साल से प्रयास कर रहे थे। अग्रवाल ने बताया कि भाजपा सरकार में लोगों की यह मांग पूरी हुई। परीक्षितगढ़-आसिफाबाद प्रमुख जिला मार्ग के सात किलोमीटर में बॉक्स कलवर्ट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसकी लागत लगभग 3.30 करोड़ रुपये होगी। इनका शिलान्यास विधायक ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर, नामित पार्षद चतरसैन मित्तल, पार्षद अजय चंद्रा, भारत शर्मा, आनंद जाटव, रघुबीर सिंह, लोकेश रैसना, शुभम, आरपी नौटियाल, राजदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद