मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने विकास कार्यों का शुभारंभ व लोकार्पण किया
मेरठ। मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने रविवार को कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कैंट विधायक ने मेरठ कैंट क्षेत्र के वार्ड 20 में स्थित कसेरूखेड़ा नाले से मिनाक्षीपुरम-खटकाना पुल-मामेपुर-ललसाना गुरुकुल डोरली जाने वाले 3.19 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण का शुभारंभ किया। इस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। मिनाक्षीपुरम काॅलोनी में उनकी विधायक निधि से ई-9 से ई-52 जेपी गुप्ता के मकान के सामने स्थित पार्क के चारों ओर इंटरलॉकिंग द्वारा सड़क एवं नाली निर्माण कार्य (लंबाई 200 मीटर) तथा इस काॅलोनी से लगी ईशापुरम काॅलोनी में हनुमान मंदिर के सामने से अम्हैड़ा की ओर जाने वाले रास्ते पर इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा 200 मीटर लंबी सड़क तथा नाली निर्माण (प्रत्येक लागत 24 लाख 80 हजार रुपये) का नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। इस दौरान लोगों ने कैंट विधायक अमित अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कैंट मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर, पार्षद आनंद जाटव, हर्षपाल पार्षद, रघुवीर सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मुकेश धस्माना, जेपीगुप्ता, सुरेश शर्मा, एसके शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद