फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैंट बोर्ड इलेवन ने 20 रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गांधी बाग क्रिकेट मैदान में कैंट बोर्ड इलेवन और लेजेंड्स प्लेइंग इलेवन के बीच खेले गए मैच में कैंट बोर्ड इलेवन की टीम ने 20 रन से जीत प्राप्त की। कैंट बोर्ड इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 211 रन बनाए। टीम की ओर से आशु ने महज 30 गेंद में नाबाद 90 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। कप्तान सीईओ जाकिर हुसैन ने भी 36 रन की पारी खेली। अकरम ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेजेंड्स इलेवन की टीम ने पूरे 20 ओवर में 9 विकेट पर 191 रन बनाए और 20 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से सचिन ने 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। विक्की ने भी 34 रन बनाए। कैंट बोर्ड की ओर से कप्तान सीईओ जाकिर हुसैन ने चार ओवर में 41 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। शानू ने दो विकेट और तनकीब अख्तर ने भी 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें