फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैंट बोर्ड इलेवन ने मवाना प्रशासन को हराया

Wed, 27 May 2026 08:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। वीआरएस सैनी क्रिकेट मैदान पर कैंट बोर्ड इलेवन और मवाना प्रशासन इलेवन टीम के बीच मैच खेला गया। कैंट बोर्ड इलेवन ने मैच सात विकेट से जीता। मवाना प्रशासन इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 22 ओवर के मैच में 21.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। कैंट बोर्ड इलेवन की ओर से जगदंबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। तनकीब अख्तर ने भी दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंट बोर्ड इलेवन की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और 7 विकेट से जीत हासिल की। अलबशर और अभ्युदय ने शानदार बल्लेबाजी का जौहर दिखाया। इस मौके पर कैंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जाकिर हुसैन, रमेश कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मैन ऑफ द मैच जगदंबे को चुना गया। मैच के बाद विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें