फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैंट बोर्ड ने दो अवैध निर्माण किए ध्वस्त, एक पर लगाई सील

विज्ञापन
छावनी क्षेत्र में रजबन बाजार में अवैध निर्माण को सील करती कैंट बोर्ड की टीम। स्रोत : स्वयं।
विज्ञापन
मेरठ। कैंट बोर्ड ने शुक्रवार को भी छावनी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। कैंट बोर्ड के प्रेस प्रवक्ता जयपाल सिंह तोमर ने बताया कि सीईओ जाकिर हुसैन के निर्देश पर करई गंज रजबन बाजार में कुलदीप मित्तल द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया। इसके बाद हनुमान चौक के पास 178 भाग सुनील सेखरी, बंगला नंबर 119 में अशोक छाबड़ा, बगला नंबर 194 दिल्ली रोड में अनिल गाबा और उर्वशी कॉम्पलैक्स सदर में आशुतोष मित्तल द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अभियान चलाने वाली टीम में सहायक अभियंता पीयूष गौतम, जेई अवधेश यादव, सुनील, राहुल, परविंदर, अभिषेक, चंद्रकांत, सतीश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें