सीबीआई की टीम ने छावनी परिषद कार्यालय में 13 घंटे कार्रवाई की। कार्यालय में बड़ी संख्या में फाइलें और कंप्यूटर सीज किए गए। टीम के द्वारा अभिषेक गंगवार के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।
शिकायतकर्ता वरुण अग्रवाल ने बताया कि सीबीआई की टीम ने कार्रवाई के बाद उसे सुरक्षित घर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि काफी समय से दुकान में शटर लगाने की एवज में अभिषेक और योगेश उनसे पैसे की मांग कर रहे थे। इसकी शिकायत सीबीआई से की गई थी।
सीईओ ज्योति कुमार ने बताया कि अभिषेक को बृहस्पतिवार को फोन पर संपर्क किया था। उसका कहना था कि वह फर्रुखाबाद से मेरठ आ रहा है। कुछ घंटों के बाद उसने फोन स्विच ऑफ कर लिया। छावनी परिषद के नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है।