कैंट डाकघर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
मेरठ। छावनी परिषद कार्यालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन ने बाइक रैली का शुभारंभ किया। रैली में छावनी परिषद कार्यालय के साथ-साथ छावनी हॉस्पिटल, सीएबी इंटर कॉलेज के कर्मचारियों ने भाग लिया। सीईओ जाकिर हुसैन ने कहा कि राष्ट्र प्रेम से बढ़कर कोई प्रेम नहीं होता, हर व्यक्ति के नसीब में बॉर्डर पर जाकर लड़ाई लड़ना नहीं है। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक जयपाल सिंह तोमर, एई पीयूष गौतम, कर अधीक्षक प्रमोद कुमार, राजस्व अधीक्षक राजेश जॉन, जेई अवधेश यादव, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद