मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर जाकिर कालोनी के पास झुग्गी डालकर रहने वाले 50 वर्षीय मजदूर छोटे पुत्र गब्बर का पैर गलत दिशा से तेज गति से आ रहे कैंटर ने कुचल दिया। छोटे के बराबर में परिवार के अन्य सदस्य व बच्चे सो रहे थे। गनीमत रही कि मजदूर का परिवार हादसे में बच गया। लोगों ने कैंटर चालक को दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि घायल का उपचार कराया जा रहा है। संवाद