कठुआ और उन्नाव के रेप के मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर युवा सेवा समिति की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। समिति सदस्य फैज ए आम कॉलेज पर एकत्रित हुए और वहां से हापुड़ अड्डे पहुंचे। समिति के अध्यक्ष बदर अली ने बताया ऐसी घटनाएं देश की छवि को धूमिल कर रही हैं। आरोपियों को फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए। समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र भी जारी किया। जिसमेें कठुआ और उन्नाव मामले के आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की मांग की है। समिति ने न्याय न मिलने पर भूख हड़ताल की भी चेतावनी दी है। इस दौरान आमिर गाजी, नईम सागर, बासित अली, सैफुद्दीन मेवाती, अरशद सैफी, इकबाल अब्बासी, दानिश अली, दानिश सैफी, आजाद खां, शमशाद माहिगीर, आजाद प्रधान, समर अल्वी, पप्पन सिंघानिया, आदिल खान, आमिर माहिगीर, वासिफ अंसारी, मो. शान आदि मौजूद रहे।