फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अन्य दलों की राजनीति करने वाले प्रत्याशी भी अब पार्टी से टिकट की लाइन में

Thu, 13 Apr 2023 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निकाय चुनाव की घोषणा होते ही कई वर्षों से अन्य दलों व पार्टियों की राजनीति करने वाले संभावित प्रत्याशी वोट का जोड़ तोड़ कर भाजपा व बसपा पार्टी से टिकट के लिए जोर-अजमाइश कर रहे हैं। कई प्रत्याशी जिले से लेकर लखनऊ तक पार्टी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


खरखौदा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट पहले ओबीसी में घोषित हुई थी। लेकिन अब दूसरी घोषणा में नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित हो गई। खरखौदा में अभी तक त्यागी समाज व अन्य समाज से सात प्रत्याशी मैदान में आने की संभावना है।

जहां कई प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार करना भी शुरू कर दिया है। वहीं कई प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो कई वर्षों से अन्य दलों के साथ राजनीति करते हैं लेकिन अब वोटों का जोड़-तोड़ लगाकर अपने समीकरण के अनुसार सत्ता पार्टी से टिकट पाने की होड़ में लगे हैं। जिस कारण भाजपा से तीन प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं कई प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो जोड़-तोड़ के बाद मुस्लिम वर्ग व अनुसूचित जाति वर्ग को लेकर बसपा से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। दो प्रत्याशी जिले से लेकर लखनऊ तक बसपा पदाधिकारियों से संपर्क साधने में जुटे हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें