रोहटा। केनरा बैंक की रोहटा शाखा की ओर से शुक्रवार को पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहटा की
रोहटा। केनरा बैंक की रोहटा शाखा की ओर से शुक्रवार को पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहटा की अनुसूचित जाति वर्ग की तीन मेधावी छात्राओं को पुरस्कार राशि प्रदान की गई। बैंक अधिकारी कपिल कुमार ने कक्षा छह की छात्रा मीनू को तीन हजार, कक्षा सात की सलोनी को चार हजार और कक्षा आठ की तानिया को पांच हजार रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। छात्राओं को बैंक की ओर से पासबुक भी प्रदान की गई। बैंक अधिकारी कपिल कुमार ने छात्राओं को नियमित रूप से पढ़ाई करने और मेहनत के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्राध्यापक संजय कुमार ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए केनरा बैंक का आभार जताया।