फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए चलाया अभियान

Thu, 18 Sep 2025 08:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिव्य ज्योति संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को भटीपुरा क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए अभियान चलाया। इस मौके पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों के द्वारा आत्म-निर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास किया गया। संस्थान की साध्वी प्रपूर्णा भारती ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह न केवल कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि उनके सशक्तिकरण से समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास संभव है। इस कार्यक्रम से 30 से अधिक परिवारों को लाभ पहुंचा। कार्यक्रम में मेरठ शाखा की संयोजिका साध्वी आर्या भारती मौजूद रही। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें