फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नरी पार्क पर एक दिवसीय सामूहिक अनशन

Wed, 24 Oct 2018 01:55 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन
 विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में महर्षि वाल्मीकि जयन्ती की पूर्व संध्या पर कमिश्नरी पार्क में एक दिवसीय सांकेतिक सामूहिक अनशन किया गया। जिलाध्यक्ष सुभाष चांवरिया ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर पूर्व में घोषित सार्वजनिक अवकाश को प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री द्वारा सामाप्त कर दिया गया जिससे वाल्मीकि समाज में रोष है। उन्होंने समाप्त अवकाश को बहाल करने की मांग की। मोनिन्दर सूद वाल्मीकि ने कहा कि आवश्यक और लगातार चलने वाली सेवा-सफाई कार्य में अवैधानिक रूप से लागू ठेका प्रथा को तत्काल समाप्त किया जाये और सभी ठेका व संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी किया जाये। दिनेश चौहान ने कहा कि स्वच्छता अभियान के नाम पर सफाई कर्मचारियों का शोषण बन्द किया जाये और इस अभियान के प्रचार पर खर्च की जानी वाली धनराशि को सफाई कर्मचारियों के विकास पर खर्च किया जाना चाहिए। इस सभी मांगों को लेकर संगठन की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा। इस दौरान विनोद कुमार बेचैन, महिपाल वाल्मीकि, विजेन्द्र लौहरे, राजकुमार, महेश चन्देलिया, राजेन्द्र आदि रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें