संदीप परतापुर में म्त्यु भोज पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा करते संयुक्त गुर्जर परिसंघ के लोग
मेरठ। टीपीनगर के पूठा गांव में बुधवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में समाज से जुड़े लोगों ने मृत्युभोज के आयोजन पर रोक लगाने की अपील की। यह शोक सभा संयुक्त गुर्जर परिसंघ के संयोजक इंजीनियर जगदीश के भाई ब्रह्मपाल सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए रखी गई थी। सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने समाज को मृत्युभोज के प्रति जागरूक होने को कहा। इंजीनियर जगदीश पूठा ने बताया कि मृत्युभोज एक प्रचलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि इससे समाज का माहौल खराब हो रहा है। इस प्रथा पर तत्काल प्रतिबंध लगाना आवश्यक है। इस दौरान पुष्पेंद्र कसाना, रवि गुर्जर, भोपाल सिंह गुर्जर, वीरेंद्र सिंह, नवाब सिंह चपराणा, जितेंद्र प्रधान, देशपाल गुर्जर, सुधीर गुर्जर और ओमपाल सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।