मेरठ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के निदेशक पीयूष गोयल ने दिव्यांगजनों से मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन मतदान अवश्य करें। पीयूष गोयल ने कहा कि यदि हम भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि दिव्यांगजन अपनी मताधिकार का प्रयोग करें। उनकी भागीदारी से ही वास्तविक प्रगति संभव है। अभियान दिव्यांगजनों को उनके संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूक करने और उन्हें मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। संवाद