मुंडाली। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भगवानपुर चटटावन में 2 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय पर होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के लिए जनसंपर्क किया।सोमवार को ब्रजपाल तोमर के आवास पर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा गया कि किसान को खाद समय से नहीं मिल पा रहा है वह लाइनों में एक-एक बोरा खाद के लिए खड़ा है। कीटनाशकों पर महंगाई की मार गरीब किसान की जेब पर पड़ रही है, गन्ना मिलों द्वारा किसानों को समय से पेमेंट नहीं मिल पा रही जिससे किसान अपनी फसलों की समय से उच्च गुणवत्ता वाले बीजों को खरीदने में असमर्थ हो रही है आदि मांगों को लेकर 2 जुलाई को जिलाधिकारी मेरठ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें संगठन कार्यकर्ता सहित सभी किसान पहुंचेंगे। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर, विनय तोमर, अभिषेक पुंडीर, अंकुर, देवराज संजय सिंह, आदि रहे।