मेरठ। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर शुक्रवार को रजपुरा ब्लॉक के गांव ज्ञानपुर निवासी ग्राम प्रधान आसमां सोहराब ने सभी ग्राम प्रधानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एकजुट होकर कोरोना से लड़ने का आह्वान किया। उसने कहा कि अपनी पंचायतों में कोरोना को हराने की लड़ाई लडे़ंगे तभी पंचायतें सुरक्षित होंगी। वहीं, पंचायतें सुरक्षित होने पर ही देश सुरक्षित होगा। ग्रामीणों की शिक्षा एवं पेयजल से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। उसने कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस को त्योहार के रूप मे मनाना चाहिए। वहीं, प्रधानमंत्री ने देश के सभी ग्राम प्रधानों को जागरूक कर सम्मान दिया। देश में पंचायतें विकास की नींव होती हैं। वहीं,किसान, मजदूर एवं गरीब अधिकतर गांव में रहते हैं। गांव के विकास के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं के लिए धन आवंटित कर पंचायतों को देती हैं। जिससे गांवों के विकास कार्य कराए जाते हैं। वहीं, ग्राम प्रधान ने सफाईकर्मियों को सम्मानित किया।