रोहटा। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रोहटा गांव में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी द्वारा ब्लॉक के पास किया गया, जहां 11 किलो का केक काटकर सांसद का जन्मदिन मनाया गया। ग्रामीणों के साथ-साथ मेरठ-बड़ौत मार्ग से गुजरने वाले वाहन सवारों को भी प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने इसे सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में मंटू चौधरी, विपिन, कोटिल, इनाम सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं, मकर संक्रांति के अवसर पर पूठ और रोहटा में भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी और राहुल चौधरी द्वारा भी खिचड़ी का वितरण कर लोगों की सेवा की गई।