मेरठ। मेरठ इनकम टैक्स बार के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीए सुधीर मित्तल को प्रेसिडेंट चुना गया। वाइस प्रेसिडेंट के लिए एडवोकेट रविंद्र पाल नारंग, सेक्रेटरी के लिए सीए आलोक अग्रवाल, ज्वाइंट सेक्रेटरी सीए अमित जैन चुने गए। अध्यक्षता सीए शिवकुमार ने की। संचालन भारत त्यागी ने किया। सीए सुधीर मित्तल 50 साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं, सीए आलोक अग्रवाल भी पिछले 40 साल से निरंतर प्रैक्टिस में हैं।