मेरठ। वर्धमान एकेडमी रेलवे रोड में आयोजित करियर काउंसलिंग सेमिनार में सीए राजीव गुप्ता एवं सीए निमिषा रोहित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों और प्रोफेशनल कोर्सेज की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई, प्रवेश प्रक्रिया और करियर संभावनाओं के बारे में बताया। विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों का सहयोग रहा।