हस्तिनापुर। क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और बंधन का प्रतीक है। शनिवार को बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और बदले में भाइयों ने अपनी बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। क्षेत्र में कई गांव में बाढ़ के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सुबह से ही बहनों ने थाल सजाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। रक्षासूत्र के साथ लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान स्थानीय मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। संवाद