फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गवाही देने पर व्यापारी को दी हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हैंडीक्रॉफ्ट व्यापारी ने गवाही देने पर आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी अकबर चौधरी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में उन्होंने अब्दुल्लापुर निवासी शारिक को जमीन खरीदने को 50.50 लाख रुपये दिए थे। बाद में 6.80 लाख रुपये का एक चेक दिया। आरोप है कि शारिक ने न तो जमीन दी और न ही रुपया वापस दिया। उनकी शिकायत पर वर्ष 2014 में शारिक और अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। न्यायालय में यह मामला विचाराधीन है। इसमें उसकी न्यायालय में 28 अक्तूबर को गवाही थी। आरोपियों ने उस पर गवाही नहीं देने का दबाव बनाया। विरोध किया तो अगली तारीख से पहले शारिक व उसके बेटे असद ने उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि वह तारीख पर आया तो उसे गोली मार देंगे। भाजपा के एक मंत्री ने नाम पर उसे धमकाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को अकबर ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को पूरे मामले की जानकारी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा भी मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें