फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लखनऊ में हुई थी व्यापारी फैजान की मौत, रेलवे वाशिंग लाइन में मिला था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिहार से ईद के मौके पर घर आते समय रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था फैजान
विज्ञापन



- 14 जून को लखनऊ चारबाग रेलवे पुलिस ने अज्ञात में कर दिया शव को सुपुर्द ए खाक



- अब सोशलमीडिया से की परिजनों ने मृतक की पहचान, पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप








संवाद न्यूज एजेंसी

शेरकोट (बिजनौर)। ईद पर घर आते समय रास्ते से रहस्यमय ढंग से लापता 25 वर्षीय युवा व्यापारी मोहम्मद फैजान की मौत लखनऊ में हुई थी। उसका शव चारबाग रेलवे स्टेशन पर वॉशिंग रेलवे लाइन से 15 दिन पहले बरामद हुआ था। पुलिस ने अज्ञात में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्क्रीनशॉट के आधार पर मृतक की पहचान परिजनों ने की है। सभी लखनऊ रवाना हो गए है।

मोहल्ला खुराड़ा निवासी मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद अख्तर व्यापार के सिलसिले में बिहार प्रांत के बिहार शरीफ गया हुआ था। ईद के मौके पर 13 जून को बिहार से घर वापस आ रहा था। 14 जून को सुबह उसे मुरादाबाद पहुंचना था। परिजन सलीम अहमद के मुताबिक इसी दौरान उनकी फैजान से मोबाइल पर बात हुई थी। उसने ट्रेन के लखनऊ में होने की बात बताई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। वह घर भी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

परिजनों ने सभी संभावित स्थान पर तलाश किया, लेकिन पता नहीं लग सका था। परिजनों ने रेलवे और स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी की गुहार की थी। अब लगभग 15 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्क्रीन शॉट के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान फैजान के रूप में की। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

परिजन सलीम ने बताया कि लखनऊ पुलिस को फैजान का शव लापता होने से अगले दिन ही चारबाग रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन से मिल गया था। पुलिस ने अज्ञात में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने और शव मिलने के बाद भी सूचना न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें