संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। थाना क्षेत्र के कुराली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मसाला व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव कुराली निवासी 50 वर्षीय बलराम कश्यप मसालों की फेरी का व्यापार करते थे। मंगलवार को वह शाम अपने घर लौटे थे। परिजनों के के अनुसार बलराम रात में खाना खाकर सोने चले गए। इसी बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि बलराम ने अनजाने में या फिर जानबूझकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी जान चली गई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया सूचना पर पहुंची जानी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।