मेरठ। मोहकमपुर निवासी पब्लिकेशन व्यापारी दीपक गुप्ता ने अपने एक परिचित पर माल लेकर 7.46 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। व्यापारी ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कारवाई का निर्देश दिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद