मवाना से सरधना के लिए शुरु हुई बस सेवा। (मवाना)
मवाना। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मेरठ डिपो द्वारा मवाना से मसूरी, लावड़, दौराला व सरधना के लिए बस सेवा शुरू की गई है। इसमें और बसों के मुकाबले 20 फीसदी किराया कम रहेगा। मवाना डिपो प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि मवाना से मसूरी, लावड़, दौराला व सरधना होते हुए मेरठ के लिए बस सेवा शुरू की गई है। जो मेरठ से सरधना, दौराला, लावड़, मसूरी होते हुए मवाना पहुंचेगी। दो बसें फिलहाल शुुरू हुई हैं जो चक्कर लगाती रहती हैं। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन दोनों बसों में किराया मेरठ तक का और बसों के मुकाबले 20 फीसदी सस्ता है। इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग इन बसों के संचालन से काफी लाभान्वित होंगे।