फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सराफा कारोबारियों से 8 साल में 50 ठगी, 20 करोड़ गंवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सराफा व्यापारियों के साथ बीते आठ साल में 50 से अधिक लूट, ठगी, चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। 95 फीसदी घटनाओं में अभी तक माल बरामद नहीं हुआ है। पांच प्रतिशत मामलों में आरोपी पकड़े गए और माल 20 से 25 फीसदी ही प्राप्त हुआ। बहुत से निराश सराफा कारोबारियों ने अब पैरवी भी बंद कर दी है। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए बुधवार को सराफा बाजार मंदिर महादेव में जिले के 250 सराफ व्यापारियों की सभा बुलाई हैं। व्यापारी अब संयुक्त व्यापार संघ सहित अन्य संगठनों के साथ मिलकर विरोध प्रकट करेंगे।
विज्ञापन

बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि बीते वर्ष कागजी बाजार स्थित राज ज्वेलर्स के संचालक अजय जैन और अर्चित जैन के कर्मचारियों ने डेढ़ करोड़ का सोना गुम कर दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 2017 से अब तक 50 ऐसे मामले हैं, जिनमें कारोबारियों ने 20 करोड़ गवाएं हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि 25 व्यापारी ऐसे हैं जिसकी सुनवाई तो दूर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज नहीं किया है। गोविंद राम अग्रवाल के यहां से 295 ग्राम सोना गया और बरामद 20 ग्राम दिखाया गया। सराफ व्यापारी तपस के 297 ग्राम सोना गया और 100 ग्राम बरामद दिखाया।

पुत्र ने पिता को खो दिया
बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के मंत्री अनिल जैन बंटी ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी तेजपाल के यहां से 750 ग्राम सोना और 10 लाख रुपये की लूट हुई। बदमाशोें की गोली लगने से तेजपाल ने अपने पिता को खो दिया था। मात्र बरामदगी 5 लाख रुपये की हुई। सराफ सौरभ गर्ग के यहां हुई घटना में पहले बताया गया कि अपराधी हापुड़ में पकड़े गए हालांकि फिर इस बात से इंकार कर दिया गया। सराफ गौरव रस्तौगी का केस ही दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

यह हैं पीड़ित सराफ कारोबारी
अक्षय जैन, ब्रजमोहन मोदी, मुकेश रस्तौगी, सुशील वर्मा, राजेश मलिक, कृष्ण अवतार, बांके बिहारी अग्रवाल, अनिल कुमार, विपिन कुमार, गोविंद राम अग्रवाल, शाहनवाज, तपस, तेजपाल, पवन कुमार माटू, सौरभ गर्ग, नितिन वर्मा, गौरव रस्तौगी, चंदन, मनोज कुमार, नीशु वर्मा, गौरव कपूर, प्रशांत जैन, हमेंद्र राणा, अनिल जैन, आयुष जैन, सुरेश चंद्र वर्मा, अर्चित जैन, शशांक अग्रवाल, जहांगीर मलिक, सुजीत मंडल, अनिल कुमार रस्तौगी, आशीष वर्मा, अशोक वर्मा, श्रीनिवास परमेश्वर, हीरालाल नंदी, विश्वजीत साहू, मनोज वर्मा, तरुण पौरे, विश्वजीत पॉल, मलेय आदि हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें