फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लोहियानगर में तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने सोमवार को तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। ये कॉलोनियां लोहियानगर क्षेत्र में बिना मानचित्र के विकसित की जा रही थीं। कुल करीब 48 हजार वर्गमीटर जमीन पर अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। प्रवर्तन अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने इसकी जानकारी दी। पहली कार्रवाई अल्लीपुर गांव में फाहेद द्वारा विकसित 19 हजार वर्गमीटर की कॉलोनी पर हुई। मेडा प्रवर्तन टीम ने जेसीबी से निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिए। दूसरी कार्रवाई हापुड़ रोड पर होटल किंग पैलेस के सामने हाजी वासिद की 21 हजार वर्गमीटर कॉलोनी में हुई। यहां सड़कें, बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माण तोड़े गए। तीसरी कार्रवाई अल्लीपुर जिजमाना रोड पर तानिया फैक्टरी के निकट आठ हजार वर्गमीटर क्षेत्र में हुई। अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें