फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई शुरू की है। मेडा ने रोहटा रोड, भोला रोड और बागपत रोड पर अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया है। इन पर जल्द ही बुलडोजर चलाने की तैयारी है। मेडा को शहर के विभिन्न हिस्सों से अवैध कॉलोनियों के निर्माण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन कॉलोनियों में सड़क, पानी, सीवर और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं होती हैं। प्रवर्तन दल के प्रभारी अर्पित यादव का कहना है कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ मेडा का अभियान जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें