फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा व्यक्तित्व गढ़े, जिससे लोग चर्चा करें : प्रो. अनीता गोस्वामी

विज्ञापन
इकरार अहमद.....आरजी इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिविर का हुआ समापन।
विज्ञापन
मेरठ। आरजी इंटर कॉलेज में चल रहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का व्यक्तित्व विकास शिविर सोमवार को समाप्त हो गया। मुख्य अतिथि शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज माधवपुरम की इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता गोस्वामी ने कहा कि आज समाज में वीडियो बनाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आप ऐसा व्यक्तित्व गढ़ें जिससे लोग आपकी चर्चा करें। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिस तरह कर्नल सोफिया और स्क्वाड्रन लीडर व्योमिका सिंह ने भारतीय सेना के शौर्य की गाथा प्रस्तुत की, वह आदर्श है। एंटी रोमियो स्क्वायड की इंस्पेक्टर खुशबू यादव ने महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. पारुल दहिया तोमर ने बताया कि व्यक्तित्व विकास शिविर छात्राओं को एक नए अवसर प्रदान करता है। निधि कुमारी ने कहा कि शिविर में 218 छात्राओं ने भाग लिया। संचालन ध्रुव गोस्वामी ने किया। महानगर उपाध्यक्ष नेहा गर्ग, महानगर मंत्री अभिषेक गोयल, बिंदु शर्मा, कशिश अग्रवाल, साक्षी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मोहित तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें