जानी खुर्द। जानी थाना पुलिस ने एमआईईटी काॅलेज में बुधवार को तमंचा लेकर घूम रहे बीटेक के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शिवशक्ति नगर निवासी अक्षय बाईपास स्थित एमआईईटी काॅलेज में बीटेक दूसरे वर्ष का छात्र है। अक्षय बुधवार की दोपहर काॅलेज पहुंचा। वह कॉलेज में हाथ में तमंचा लेकर टहलने लगा। काॅलेज के गार्ड ने अक्षय के हाथ में तमंचा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्र अक्षय को तमंचे और एक कारतूस के साथ हिरासत में ले लिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी छात्र अक्षय के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह किस उद्देश्य से कॉलेज में तमंचा लेकर पहुंचा था।