राष्ट्रीय दलित प्रेरणा केंद्र नोएडा के लिए जाते हुए बसपाई(स्वयं)
खरखौदा। बामसेफ बसपा के संस्थापक कांशीराम का जन्म दिवस मनाने के लिए रविवार को खरखौदा व किठौर विधानसभा क्षेत्र से बसपाई नोएडा में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा केंद्र पहुंचे।बसपा के मेरठ मंडल प्रभारी व पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया। वहीं कार्यक्रम में मेरठ से सतपाल पेपला, मंडल प्रभारी सुभाष प्रधान, जिला संयोजक बाबू राम जाटव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मेरठ विधान सभा प्रभारी प्रमोद विमल व प्रबोध जाटव, महेश बिजौली, संजय बौद्ध आदि लोग शामिल हुए। इस दौरान बाबूराम जाटव ने बताया कि सभी ने कांशीराम के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनने का आह्वान भी किया।