मेरठ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मेरठ मंडल के संगठन में कुछ बदलाव करते हुए मंडल के प्रभारी सतीश प्रधान के स्थान पर मुरादाबाद निवासी जफर मलिक को मनोनीत किया है। इसके अतिरिक्त जिला मेरठ के जिला प्रभारी के पद पर मोहित जाटव के स्थान पर रामकुमार वर्मा को मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष सुभाष प्रधान ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से यह परिवर्तन किया गया है।