फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रास्ते में घेरकर साले व बहनोई से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। कैली गांव में रास्ते में घेरकर युवक और उसके बहनोई से मारपीट की गई। मारपीट में दोनों घायल हो गए। उम्मेद ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 26 मार्च की रात वह अपने बहनोई अब्दुल्ला के साथ रिश्तेदारी से लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही इरशाद, आसिफ, सुहैल और दानिश ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बताया कि आरोपियों ने दोनों को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें