फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ननदोई व देवर पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र के गांव अस्सा निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को देवर और ननदोई पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति सऊदी अरब में रहता है। वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। आरोप है कि बुधवार रात उसके देवर व ननदोई ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके बाल पकड़कर कमरे से खींचकर ले जाने लगे। बचाव में शोर मचाया तो उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान मची चीख पुकार पर पहुंचे बच्चों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी उसके साथ अभद्रता करने की कोशिश कर चुके हैं। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें