फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बहन को देखने अस्पताल जा रहे भाई की दुर्घटना में मौत, मां घायल

Fri, 03 Nov 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोहंड के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। श्रोत जागरुक ग्रामीण
विज्ञापन
छुटमलपुर। गृह क्लेश में बहन के जहर खाने की सूचना पर उसे देखने जा रहे बाइक सवार भाई की कार से टक्कर होने पर मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

नकुड़ के गांव टाबर निवासी विकास (35) पुत्र महिपाल अपनी बहन के जहर खाने की सूचना पर मां शकुंतला के साथ बाइक से देहरादून अस्पताल जा रहा था, जैसे ही ये लोग देहरादून हाईवे पर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में मोहंड वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास पहुंचे तो अचानक सड़क किनारे बैठे बंदरों की उछल कूद से घबराकर विकास बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। दुर्घटना में विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शकुंतला गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजते हुए शकुंतला को सीएचसी फतेहपुर भर्ती कराया। जहां से गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। विकास के परिवार में उसकी पत्नी चार साल का बेटा और आठ साल बेटी है। तीन भाई बहनों में सबसे छोटा विकास मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें