मेरठ-----आईआईएमटी विवि मे दोपहर मे निकली धूप का आन्द लेती छात्राए------नीटू
मोदीपुरम। पहाड़ों पर हो रहे जबरदस्त हिमपात के चलते ठंड का स्तर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को चटक धूप में शहरवासियों के चेहरे खिला दिए। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री में रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम के बदलाव से दिन के तापमान में 5. 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 133 दर्ज किया गया। जबकि, गंगानगर 110 जयभीमनगर 115, पल्लवपुरम 174, दिल्ली रोड 150, बेगमपुल 165 दर्ज किया गया। हवा के चलने के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम अभी दो-तीन दिन तक ऐसे ही रहेगा। ठंड अभी बनी रहेगी सुबह के समय कोहरे का असर दिखाई देगा। रात में भी तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे गिर सकता है।