फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ईंट भट्टे पर काम करने वाले चौकीदार की साथी मजदूर ने की हत्या, वजह जानकर चौंक गई पुलिस

Mon, 24 Oct 2022 09:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

सलेमपुर निवासी अंकित  गांव लकड़संधा के पास ईंट भट्ठे पर चौकीदारी का काम करता था। उसके साथ रामू पुत्र संजय ने अंकित कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी रामकुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि मृतक उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली इलाके में भट्टे पर काम करने वाले चौकीदार की साथी मजदूर ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक चौकीदार आरोपी की बहन पर बुरी नजर रखता था। पुलिस ने आरोपी को हत्या में इस्तेमाल पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सलेमपुर निवासी अंकित  गांव लकड़संधा के पास ईंट भट्ठे पर चौकीदारी का काम करता था। उसके साथ रामू पुत्र संजय निवासी लकडसंधा, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर भी काम करता था। आरोपी रामू ने अंकित कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। 

सुबह उसका शव ईंट भट्ठे के एक कमरे में पड़ा मिला। यह जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस ने शक के चलते रामकुमार उर्फ रामू पुत्र संजय को हिरासत में लिया। उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मृतक अंकित कुमार गिरफ्तार राम कुमार के साथ ईंट भट्ठे पर काम करता था। मृतक का आरोपी के घर आना जाना था। आरोपी रामकुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि मृतक उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। इसी कारण उसने योजना बनाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें