फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साहिबजादों की याद में वीर बाल दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। सीएलएम इंटर कॉलेज में चार साहिबजादों की शहादत दिवस पर शुक्रवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। छात्राओं ने वीरता से भरी कविताएं प्रस्तुत की और चार साहिबजादों की वीरता के बारे में बताया। बहादुर बच्चों को याद करते हुए प्रधानाचार्य कुसुमलता ने बच्चों को शहादत के बारे बताया और उन्हें हमेशा याद रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह के दोनों छोटे पुत्रों की शहादत को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता है। उनके दोनों छोटे पुत्रों साहिबजादे जोरावर सिंह (7) और साहिबजादे फतेह सिंह (9) को वजीर खान ने जिंदा दीवार में चिनवा दिया था। कार्यक्रम में संस्थान के मैनेजर डाॅ. विरेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र कुमार सिंह, राकेश आदि ने भी वीर बाल दिवस के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें