फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 18 जनवरी को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अखिल भारतीय ब्राह्मण हीरोज़ संगठन की बैठक नौचंदी परशुराम मंदिर में हुई। इसमें आगामी 18 जनवरी 2026 को नौचंदी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में प्रथम ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन का निर्णय लिया गया। संरक्षक सुभाष शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज में युवक-युवतियों की शादी के लिए इच्छुक लोग 251 रुपये में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। संरक्षक डॉ. हरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विवाह योग्य युवक-युवतियों की पूर्ण जानकारी देने के लिए पत्रिका भी प्रकाशित की जाएगी। अध्यक्षता पंडित राजेश शर्मा ने की। संचालन पंडित बृजेश शर्मा ने किया। बैठक में कन्हैया शर्मा, मधुमय शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रविदत्त शर्मा और शशि कौशिक रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें