मेरठ। ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन 18 जनवरी 2026 रविवार को प्रातः 10 बजे से नौचंदी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण हीरोज संगठन द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि धर्मेंद्र भारद्वाज विधान परिषद सदस्य होंगे। अति विशिष्ट अतिथियों में सभापति जिला सहकारी बैंक सभापति विमल शर्मा, सुनील भराला शामिल होंगे। इस अवसर पर एक पत्रिका का भी विमोचन किया जाएगा। इसमें विवाह योग्य युवक युवतियों का विस्तृत परिचय होगा। ब्यूरो