मेरठ। आंबेडकर नगर में राहुल की आत्महत्या के मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि राहुल ने 22 जून को फांसी लगाकर जान दी थी। राहुल का विवाह दो साल पहले सिमरन से हुआ था। आरोप है कि सिमरन, उसकी मां सत्तो और भाई रितिक व प्रियांशु राहुल को प्रताड़ित करते थे। राहुल के भाई सोनू ने आरोप लगाया कि इसी प्रताड़ना के कारण राहुल ने आत्महत्या की। सोनू की तहरीर पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने सिमरन, सत्तो, रितिक और प्रियांशु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा कि मामले की जांच जारी है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।