फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्रह्मपुरी पुलिस ने स्कूटी चोर पकड़ा

Mon, 27 Oct 2025 10:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि सोमवार को पुलिस नूर नगर की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने स्कूटी पर आते एक युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपी स्कूटी लेकर मौके से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर मामले की जांच की। जहां पुलिस को जानकारी हुई की स्कूटी दिल्ली के कल्याणपुरी से चोरी है। पूछताछ में आरोपी की पहचान फैजान थाना ब्रह्मपुरी के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने लगभग 10 दिन पूर्व कल्याणपुरी से स्कूटी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को न्याय हिरासत में जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें