मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट से परिजनों से चार साल का बच्चा बिछड़ गया। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बच्चे को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद ही परिजनों ने राहत की सांस ली। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि एक घंटे की चेकिंग में बच्चे को तलाश लिया गया। संवाद