फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भारी बारिश में जल निगम की टंकी की बाउंड्री गिरी

विज्ञापन
बहसूमा। महमूदपुर सिखेड़ा गांव की टंकी की गिरी बाउंड्री वाल
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र के गांव महमदपुर सिखेड़ा में लगातार बारिश के बीच जल निगम की पानी की टंकी की बाउंड्री वॉल बृहस्पतिवार दोपहर को भरभराकर गिर गई। घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीण अमित, प्रवेश कुमार व अरुण कुमार ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए बताया कि बाउंड्री के एक ओर खेत में लगातार पानी भरने और दूसरी ओर तालाब होने से नींव कमजोर हो गई। पिछले दो दिनों की मूसलाधार बारिश के कारण दीवार ढह गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से बाउंड्री का पुनर्निर्माण कराने और पूरे परिसर की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है। जल निगम के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है। इसकी जांच कराकर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें