मवाना। बाइक चोरी करने व मोबाइल छीनने के आरोपी दोनों बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया। दोनों आरोपी थाना भावनपुर के गांव मोरना के निवासी हैं। एक पर छह और दूसरे पर तीन मुकदमे विभिन्न धाराओं में परीक्षितगढ़ और भावनपुर थाने में दर्ज हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि सुभाष चौक से बाइक चोरी करने के बाद सांधन पुलिया पर स्कूटी सवार युवतियों से मोबाइल लूटने के आरोपी कृष्ण और सोनू निवासी मोरना थाना भावनपुर को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की गई बाइक व मोबाइल फोन बरामद कर लिया। आरोपियों ने मोबाइल छीनकर भागने के दौरान एक व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया था, जिसका उपचार चल रहा है। कृष्ण पर आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के छह और सोनू पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों काे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।