मुंडाली। भाजपा के सिसौली मंडल अध्यक्ष द्वारा मंडल के सेक्टरों में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। रजपुरा ब्लॉक के भाजपा सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मंडल के गांव कमालपुर व पचगांव में भाजपा द्वारा आगामी चुनाव के मद्देनजर सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारी के साथ बूथ सत्यापन का कार्य किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चर्चा की गई जिसमें बूथ पर अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने और बूथ पर नामित मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक करने की बात कही गई। इस दौरान रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, जिला उपाध्यक्ष फिरेराम, मंडल महामंत्री मनोज शर्मा, मंडल मंत्री राहुल तोमर, सेक्टर संयोजक अनिल गुप्ता आदि रहे।