फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बोनसाई पौधों की प्रदर्शनी लगाई, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sun, 08 Mar 2026 10:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वनुली बोनसाई स्टडी ग्रुप ने महिला दिवस पर अपनी तीसरी वार्षिक बोनसाई प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में 250 से अधिक सुंदर बोनसाई पौधे प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का नेतृत्व डॉ. शांति स्वरुप ने किया। ग्रुप के कई सदस्यों ने अपने बोनसाई पौधे प्रदर्शित किए। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन के साथ महिला दिवस का केक काटकर समारोह का शुभारंभ हुआ। सदस्यों ने एक दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की। डॉ. शांति स्वरूप ने कहा बोनसाई प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रकृति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और बोनसाई कला को प्रोत्साहित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें